मात्र 499 रुपये मैं दिया गया गैस सिलेंडर,दिव्यांग सपा नेता ने सस्ते दाम पर गैस सिलेंडर बेंचकर सरकार को दिखाया आइना।

अयोध्या –
दिव्यांग सपा नेता ने सस्ते दाम पर गैस सिलेंडर बेंचकर सरकार को दिखाया आइना। मात्र 499 रुपये में जनपद के मव्ई ब्लॉक के बाबूपुरवा ग्राम सभा में बेचा समाजवादी घरेलू गैस सिलेंडर।दिव्यांग नेता समरजीत का बयान – जब सिलेंडर 400 रुपये का था तो भाजपा के लोग सिलेंडर की महंगाई को लेकर रोते थे रोना। आज सिलेंडर 950 रुपये का हो जाने से गरीब जनता रही है। ग्रामीण जनता चूल्हा और लकड़ी जला कर खाना बनाने को है मजबूर । ऐसे में हमने समाजवादी सिलेंडर सस्ते दाम पर ग्रामीणों को बेचकर राहत देने का किया काम। साथ ही सरकार को भी चेताते हुये कहा कि जनता अब इस सरकार में कमरतोड़ महँगाई से हो चुकी है त्रस्त। अब वह इस सरकार का अत्याचार और सहने वाली नहीं। जनता ने 2022 के चुनाव में अखिलेश को जिताने का बना लिया है मन। 2022 में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाकर गरीबों को राहत देने का करेगी काम।

और पढ़े  यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…