महाशिवरात्रि : 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट, 2 मई को धाम के लिए प्रस्थान करेगी डोली..

भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में 11वें केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को सुबह 6.25 बजे बृष लग्न में खोले जाएंगे। इसके बाद आराध्य की छह माह की पूजा-अर्चना धाम में ही होगी। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से दो मई को अपने धाम केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में वेदपाठी व पंचपुरोहितों ने पंचांग गणना के आधार पर शुभ लग्न व मुहुर्त को देखकर श्रीकेदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय किया। पचांग गणना के अनुसार भगवान केदारनाथ के कपाट 6 मई को बृष लग्न में सुबह 6.25 बजे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे।
बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ प्रस्थान का दिन भी तय किया गया। बाबा केदार की डोली अपने धाम के लिए दो मई को ऊखीमठ से प्रस्थान करेगी। गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करते हुए पांच मई को डोली केदारनाथ पहुंचेगी। साथ ही भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल के रूप में पूजनीय आराध्य भगवान भैरवनाथ जी की विशेष पूजा-अर्चना एक मई की रात्रि को की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी, एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट
  • Related Posts

    उत्तराखंड: बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप

    बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के…

    उत्तराखंड: जमीन खरीदने से पहले सावधान…नैनीताल जिले में फर्जीवाड़े का मकड़जाल, खरीदार हो रहे ठगी का शिकार

    नैनीताल जिले में जमीन के कारोबार में भरोसे की बुनियाद हिल रही रही है और धोखाधड़ी का मकड़जाल फैलता जा रहा है। कहीं एक ही भूखंड के कई बैनामे कर…