मध्यप्रदेश / खकनार बुरहानपुर : आदीवासी महिला समिति की महिलाओ एवम ग्रामवासीयो द्वारा बिक रही अवैध शराब बिक्री का हुआ जमकर विरोध।।

ग्राम दसघाट में आदीवासी महिला समिती एवं ग्रामीणों के प्रयास से ग्राम में बिक रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के ग्रामीणों द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान एवं देशी और विदेशी कोई भी शराब गांव मै बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है जिसमे आदीवासी जयस संगठन के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर धांडे एवं आदीवासी महिला समिति की महिलाओ एवम ग्रामवासीयो द्वारा खकनार तहसीलदार जितेन्द्र अलावा को नेपानगर एसडीएम दीपक सिंग के नाम एवं खकनार थाना प्रभारी केपी धुर्वे को ज्ञापन दिया गया एवं उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। इस सराहनीय कार्य के लिए ग्राम के पुरुषों द्वारा भी सहभागिता कर शराब बंदी पर सहमति जताई गई। ग्राम की महिलाओं की इस पहल से ग्राम में नशा मुक्ति हेतु सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

वी ओ 01

नंदकिशोर धांडे द्वारा बताया कि आदिवासी समाज नशे के कारण ही बिछड़ा हुवा है। क्युकी शराब के नशे में फस कर गरीब आदिवासी जहां पूरी तरह बर्बाद हो रहे हैं वहीं कई घरों के बच्चों की शिक्षा इनकी वजह से छूट रही है शराब के नशे में आए दिन अपने बीवी बच्चों से और रिश्तेदारों से गांव की गली मोहल्लों में गाली गलौज करते रहते हैं ऐसे परिवार के बच्चों को न तो दो वक्त की रोटी सुकून से खाने को मिलती है और तो और अगर कई नशे की हालत में गाड़ी चलाने से दुर्घटना से आसमयिक मौत होने से पूरा परिवार बिखर जाता है जिसकी वजह से बच्चों को शिक्षा छोड़ कर और गरीबी से लाचार होने के कारण परिवार का पालन पोषण करने के लिए बच्चों को बाल मजदूरी करने पर मजबूर होना पड़ रहा है समय रहते शराब बंदी नही किया गया तो समाज अंधकार की ओर चला जायेगा। समाज मे घरेलू हिंसा, गरीबी और बेरोजगारी का कारण शराब ही है। ग्राम को नशा मुक्त बनाकर विकास की लहर फैलाना जरूरी है। इस अवसर पर आदीवासी महिला समिति की महिलाए एवं ग्राम वासी मौजूद रहे,

और पढ़े  आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…