नई दिल्‍ली :-मई से शुरू हो रहे कोरोना वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन अनिवार्य.

नई दिल्‍ली । कोरोना संक्रमण को मुहतोड़ जवाब देने के लिए 1 मई से केंद्र सरकार कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू करने जा रही है। इस चरण में 18 साल से अधिक के सभी लोग कोरोना वैक्‍सीन लगवाने के योग्‍य होंगे। अब इसे लेकर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्‍यों को पत्र लिखकर इसके संबंध में जानकारी दी है। सरकार की ओर से कहा गया है कि 18 से 45 साल की उम्र के लोगों के लिए कोविन वेब पोर्टल (CoWin) पर पंजीकरण कराना और टीकाकरण के लिए समय लेना अनिवार्य होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि शुरुआत में टीकाकरण केन्द्र पर पंजीकरण कराने की अनुमति नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हालांकि 45 से अधिक आयु के लोग टीकाकरण केन्द्र पर पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक भारी वृद्धि होने के मद्देजनजर 18 वर्ष के अधिक आयु के सभी लोगों को एक मई से टीका लगाने का निर्णय लिया गया है।

और पढ़े  ठंड की आहट: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, 5 डिग्री तक गिरा एनसीआर का पारा, पहाड़ों पर बर्फ से रौनक
  • Related Posts

    दिल्ली: आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस ने कई लोगों को टक्कर मारी, एक शख्स की गई जान

    आनंद पर्वत इलाके में एक डीटीसी बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी। एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस…

    सीजेपी- 12 बजे मजिस्ट्रेट के सामने दिपके की पेशी,सीजेपी मार्च पर कई एफआईआर दर्ज

    दिपके की दोपहर 12 बजे होगी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी सीजेपी के संयोजक अभिजीत दिपके को आज स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) के सामने पेश किया जाएगा। इसके चलते मंदिर मार्ग…