भारत में कोरोना लगातार बढ़ता हुआ, 24 घंटे में मिले 42618 नए केस, 330 लोगों की गई जान

कोरोना संक्रमण के मामले में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ रहे हैं तो किसी दिन संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो जाती है। पिछले तीन दिन से कोरोना के दैनिक मामले फिर से 40 हजार के पार हैं। एक सितंबर से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में 42 हजार नए पॉजिटिवि मरीज मिले हैं, जबकि 330 लोगों की मौत हुई। वहीं, 29, 322  मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। कोरोना से मरने वाली की संख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।  इससे दो दिन पहले तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 350 के पार रहता था।  कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले केरल से आ रहे हैं। एक दिन करीब तीस हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी कोरोना की रफ्तार तेज है। राज्य में कोरोना के दैनिक मामले 5 हजार से ऊपर आ रहे हैं।

और पढ़े  टाटा मोटर्स लाएगी नई मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी 'कूनो': एमजी विंडसर ईवी को देगी टक्कर, जानें कब होगी लॉन्च?
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…