पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला हुए 10वीं पास,अंग्रेजी में 88 अंक प्राप्त किए ।

Spread the love

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 18 अगस्त को आयोजित हुई सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) एक दिवसीय परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय में 88 अंक प्राप्त किए हैं। बता दें कि 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय में पास नहीं होने के कारण ओपी चौटाला का 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी रोक दिया गया था।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सैकेंडरी अतिरिक्त विषय, अंक सुधार व विशेष अवसर परीक्षा का परिणाम 84.80 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 3,697 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 3,135 उत्तीर्ण हुए व 562 परीक्षार्थी अनुतीर्ण रहे। इनमें से 2,196 छात्र थे जिसमें से 1,829 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 83.29 रही। 1,501 छात्राएं थी जिनमें से 1,306 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 87.01 रही।
उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सैकेंडरी अतिरिक्त विषय, अंक सुधार व विशेष अवसर परीक्षा का परिणाम 55.18 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 2,787 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 1,538 उत्तीर्ण हुए व 1,249 परीक्षार्थी अनुतीर्ण रहे। इसमें 2,523 छात्रों में से 1,364 छात्र पास हुए। इनकी पास प्रतिशतता 54.06 रही। 264 छात्राओं मे से 174 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 65.91 रही। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इसी प्रकार सैकेंडरी (मुक्त विद्यालय) अतिरिक्त विषय, अंक सुधार व रि-अपीयर परीक्षा का परिणाम 64.06 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 2,120 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 1,358 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 762 परीक्षार्थियों की रि-अपीयर आई है। इस परीक्षा में 1,333 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 826 छात्र पास हुए। 787 छात्राओं मे से 532 पास हुई।

और पढ़े  बंगाल- सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक: 72 घंटे का नियम

सीनियर सैकेंडरी (मुक्त विद्यालय) अतिरिक्त विषय, अंक सुधार व रि-अपीयर परीक्षा का परिणाम 45.71 फीसदी रहा है। इस परीक्षा में 1,398 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 639 उत्तीर्ण हुए। इनमें से 759 परीक्षार्थियों की रि-अपीयर आई है। इस परीक्षा में 1,194 छात्र और 203 छात्राएं शामिल रही। इनमें से 546 छात्र 92 छात्राएं पास हुई हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *