भारतीय किसान यूनियन के नेता व कार्यकर्ता ने की बाजार वासियों से बाजार बंद करने की अपील ।

अयोध्या में कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के नेता व कार्यकर्ता ट्रैक्टर से निकलकर बाजार वासियों से बाजार बंद करने की अपील की। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के शंकरगढ़ बाजार से कई ट्रैक्टरों पर बैठकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता गुलाबबाड़ी मैदान पहुंचे जहां पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया। गिरफ्तारी में शामिल किसान संघर्ष मोर्चा के वक्ताओ को पुलिस लाइन ले जाया गया।जहां एक सभा के माध्यम से अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार किसान विरोधी जन विरोधी है और सरकार तानाशाह किसानों की आवाज हो गई है किसानों की आवाज दवाई जा रही हैं और उन्हें बोलने से रोका जा रहा है पूरे देश में इमरजेंसी लगा दी गई है दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए कहा गया कि उन किसानों को यह सरकार पाकिस्तानी अलगाववादी आतंकवादी जैसे शब्दों का प्रयोग कर अपमानित कर रही है और वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार कि तानाशाह रवैया की निंदा की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही।दरअसल कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है जिसके तहत आज अयोध्या में भी संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद के आह्वान पर सड़कों पर उतर कर बाजार बंद करवाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि अयोध्या जनपद में धारा 144 लागू है।भारत बंद के आह्वान पर अयोध्या पुलिस चप्पे-चप्पे पर निगाह रखे हुए हैं।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…