भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के मौके अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नगर निगम परिसर में लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश व समाज उत्थान के लिये पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो सपना देखा था, आज केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार में साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पंडित दीनदयाल के आदर्शों को आत्मसात कर समाज के हर के उत्थान के लिये लगातार काम कर रही है, मोदी सरकार गांव, गरीब व किसान के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं को।संचालित कर रही है, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा देश को पहले अंग्रेजों ने लूटा और फिर 70 सालों से कांग्रेस लूटती आयी है, लेकिन जब से मोदी सरकार आई है तब से देश में विकास होने के साथ ही आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 370 व 35ए हटा अब वहां पर सभी लोगों के हाथ में कलम और किताब है, इसके अलावा आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादगी की पराकाष्ठा थे, आज पार्टी और पार्टी का हर कार्यकर्ता उनकी सादगी की प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता किसी निजी एजेंडे के तहत काम नहीं करता बल्कि राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिये काम करते हैं ताकि वैभवशाली व सम्पन्न भारत का निर्माण हो सके।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…