भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण ।

Spread the love

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के मौके अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नगर निगम परिसर में लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश व समाज उत्थान के लिये पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो सपना देखा था, आज केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार में साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पंडित दीनदयाल के आदर्शों को आत्मसात कर समाज के हर के उत्थान के लिये लगातार काम कर रही है, मोदी सरकार गांव, गरीब व किसान के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं को।संचालित कर रही है, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा देश को पहले अंग्रेजों ने लूटा और फिर 70 सालों से कांग्रेस लूटती आयी है, लेकिन जब से मोदी सरकार आई है तब से देश में विकास होने के साथ ही आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 370 व 35ए हटा अब वहां पर सभी लोगों के हाथ में कलम और किताब है, इसके अलावा आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादगी की पराकाष्ठा थे, आज पार्टी और पार्टी का हर कार्यकर्ता उनकी सादगी की प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता किसी निजी एजेंडे के तहत काम नहीं करता बल्कि राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिये काम करते हैं ताकि वैभवशाली व सम्पन्न भारत का निर्माण हो सके।

और पढ़े  अयोध्या: आज महंत कल्याण दास महाराज के सानिध्य में मनेगा भव्य जन्माष्टमी महोत्सव..

Spread the love
  • Related Posts

    भूनी टोल: भूनी टोल प्लाजा का ठेका हुआ रद्द, कंपनी पर 20 लाख जुर्माना, आक्रोश अब भी

    Spread the love

    Spread the love   मेरठ के सरूरपुर गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल के साथ हुई मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों…


    Spread the love

    टोल पर मारपीट मामला: सेना के जवान के अपमान पर उमड़ी भारी भीड़, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love   मेरठ में सेना के जवान कपिल की टोल कर्मचारियों द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो सोमवार को दिन निकलते ही भूनी टोल पर भीड़ उमड़…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *