भूनी टोल: भूनी टोल प्लाजा का ठेका हुआ रद्द, कंपनी पर 20 लाख जुर्माना, आक्रोश अब भी

 

मेरठ के सरूरपुर गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल के साथ हुई मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने भूनी टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की और टोल को फ्री

Soldier Kapil Case: Bhuni Toll Plaza Contract Cancelled, rs20 Lakh Fine Imposed; Anger Still Unrested

कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को भी टोल फ्री रहा। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे दिन टोल प्लाजा पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई ने ठेका संचालित करने वाली मैमर्स धर्म सिंह कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट निरस्त कर दिया और 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसके बावजूद ग्रामीणों का गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा। टोल बंद रहने से क्षेत्रीय लोगों ने राहत महसूस की, जबकि टोल कर्मियों में डर का माहौल बना रहा।

उधर, घायल जवान कपिल के घर नेताओं और पूर्व सैनिकों का जमावड़ा लगा रहा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला कपिल के घर पहुंचीं और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Soldier Kapil Case: Bhuni Toll Plaza Contract Cancelled, rs20 Lakh Fine Imposed; Anger Still Unrested

वहीं रालोद के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने कहा कि कंपनी पर लगाया गया 20 लाख का जुर्माना पीड़ित परिवार को दिया जाए। इसके लिए वे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

और पढ़े  एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को 1 अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…