अयोध्या: छोटी देवकाली पर कलश यात्रा की बैठक संपन्न, 21सितम्बर को निकलेगी कलश यात्रा

 

केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति अयोध्या मंडल के शक्ति वाहिनी की बैठक छोटी देवकाली अयोध्या में शक्ति वाहिनी प्रमुख बिंदु सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से कलश यात्रा 21सितम्बर को लता मंगेशकर चौराहा नया घाट के सामने संत तुलसीदास घाट से दोपहर बाद 2.30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ो की संख्या में माताएं बहने सम्मिलित होगी। बैठक में सर्वसम्मति से नीलम श्रीवास्तव को शक्ति वाहिनी का सह प्रभारी बनाया गया। बिंदु सिंह ने बताया कि इस वर्ष 23 वीं कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें भारी संख्या में माताएं बहने व भक्त भाग लेंगे और नियमों का पालन किया जायेगा। संयोजक महंत धनुषधारी शुक्ला ने बताया अयोध्या नगर के अंतर्गत पिछले वर्ष 67 स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ था। इस वर्ष भी उतनी ही समितियां लगभग अपने-अपने निश्चित स्थान पर मानकों का पालन करते हुए मनाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रशासन की उदासीनता के कारण कुछ कार्यों में बाधा आ रही है लेकिन शीघ्र ही उसको पूरा कर लिया जाएगा।
इसके पूर्व रविवार को कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें समिति के अध्यक्ष रमापति पांडे ने बताया कि अन्य वर्षो की भांति इस वर्ष नगर निगम और प्रशासन का सहयोग अयोध्या नगर के समिति को पूर्ण रूप से नहीं मिल रहा है लेकिन केंद्रीय पूजा रामलीला समिति सभी समितियां को यह विश्वास दिलाता है कि उनके सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सभी समितियां से संपर्क किया जा रहा है और उनसे आग्रह किया जा रहा है की कलश यात्रा में 21 सितंबर को शाम 2.30 बजे मां सरयू के तट पर वरुण आवाहन के साथ प्रारंभ होगी जिसमें सभी दुर्गा पूजा समिति के लोग सम्मिलित हो और वह चिंता ना करें केंद्रीय समिति उनके सभी समस्याओं का समाधान करेगी कलश यात्रा नया घाट से श्रृंगार घाट होते हुए हनुमान जी के द्वार पर पहुंचेगी और उसके उपरांत मां छोटी देवकली का पूजन होगा प्रसाद वितरण होगा सभी बहनें अपने कलश को ले जाकर के अपने घर में स्थापित कर माता की पूजा अर्चना करेगी। बैठक में पार्वती कौशल, नीलम श्रीवास्तव प्रभावती, माया, बदामा, अंजू, नीलम मौर्य सहित लगभग दो दर्जन बहाने सम्मिलित हुई।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…