बड़ा हादसा : क्रासिंग पार करते समय एक ही परिवार के पति-पत्नी व बच्चे समते 4 की मौत।

अलना भारी व बिल्हर घाट के बीच बड़ा हादसा, रेल क्रासिंग पार करते समय एक ही परिवार के पति-पत्नी व बच्चे समते चार की मौत।

रेलवे क्रासिंग पर करते समय एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद सहमें ग्रामीण।

अयोध्या। शनिवार को सुबह 11 बजे रेलवे क्रासिंग पर करते समय इंजन की चपेट में आकर रिश्तेदारी में जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गईl जबकि इस दुर्घटना में घायल सात साल के बालक की घटना के दो घंटे बाद इलाज के दौरान अस्पताल में माैत हो गई l
अलनाभारी व विल्वहरिघाट रेलवे स्टेशन के बीच मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर हुई दुर्घटना जिले के थाना महाराजगंज के गांव रामपुर पुआरी के रामचंद्र निषाद 42, उनकी पत्नी विमला 40, पुत्र गणेश 03 व बालकृष्ण 07 बाइक से रिश्तेदारी के लिए निकले थेl यह परिवार अलनाभारी व विल्वहरिघाट रेलवे स्टेशन के बीच मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर जैसे ही पहुंचा उसी समय गुजर रही इंजन की चपेट में बाइक आ गईl पीड़ित परिवार को सहायता देने के लिए अधिकारियों को इस प्रकरण की जानकारी दी
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने बताया कि दुर्घटना का शिकार निषाद परिवार बहुत ही गरीब हैंl उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताकर पीड़ित परिवार को सहायता देने के लिए अधिकारियों को इस प्रकरण की जानकारी दी हैlइस घटना को सुनकर पूरे गांव सहित आसपास के लोगों में गहरा दुख बना हुआ हैl

और पढ़े  UP- पाकिस्तान के इशारे पर राजधानी को दहलाने की साजिश, पकड़े गए 4 संदिग्ध, जवान की हत्या का था मंसूबा
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…