
अयोध्या –
जिलाधिकारी आवास का बोर्ड हुआ हरा। भगवा रंग के बोर्ड को हटाकर लगाया गया हरा बोर्ड। डीएम नीतीश कुमार के आवास के बाहर लगा भगवा रंग का बोर्ड गया उतरवाया। डीएम नीतीश कुमार के बोर्ड का रंग हुआ हरा। यूपी में योगी सरकार बनने के बाद हुआ था बोर्ड का रंग भगवा। रंग के बदले जाने को लेकर सियासत के निकाले जा रहे कई मायने। अयोध्या के अधिकारियों की बेचैनी बनी चर्चा का विषय। हालांकि बोर्ड के रंग बदलने को लेकर डीएम नीतीश कुमार ने कहा, रंग बदलने को लेकर मुझे नहीं है जानकारी। आवास लोक निर्माण विभाग का है इसलिए लोक निर्माण विभाग ने अपनी मर्जी से बदला है बोर्ड का रंग। बड़ा सवाल भगवा कलर में लगे अच्छे खासे बोर्ड को उतारकर हरे रंग का लगाने का मकसद कहीं सियासत के मौसम वैज्ञानिक माने जाने वाले अधिकारियों की सोच तो नहीं ?