राम की नगरी अयोध्या में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लाखों श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लाखों श्रद्धालुओं अयोध्या पहुंचे। जहां सरयू में स्नान कर भगवान शिव के प्राचीन स्थल नागेश्वर नाथ व क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक व पूजा-पाठ करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। थोड़ी देर शाम भगवान शिव की बारात भी निकाली जाएगी। जिसमें भक्त बाराती बनकर डीजे की धुनों पर नाचते गाते सड़कों पर निकलेंगे।दरसअल महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एक बार फिर अयोध्या की सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है नगर में होने वाली सभी प्रवेश मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। तो वही सरयू घाट, नागेश्वर नाथ मंदिर, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों पर भीड़ भाड़ को देखते हुए भारी मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था तैनात लोग भगवान भोलेनाथ और जय श्री राम के जयकारे के साथ मंदिरों में पूजन अर्चन कर रहे हैं.नागेश्वरनाथ मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओ ने कहा कि आज महाशिवरात्रि का पर्व है और हमारे लिए सुबह ही सौभाग्य की बात है कि आज यहां पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचे हैं आज के दिन हम लोग भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं शाम को यहां से बारात निकलता है। जिसमें हम लोग शामिल होते हैं अब पूरे रस्मो रिवाज के साथ आज के दिन को हम लोग बनाते हैं। कहा कि आज हम लोग व्रत रखकर भगवान से अपने पति के दीर्घायु की कामना भी की है। तो वही नागेश्वर नाथ मंदिर के सहप्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी ने कहा कि आज महाशिवरात्रि है सुबह 3:00 बजे से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और सरयू जल के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागेश्वर नाथ मंदिर में आकर जिनके ऊपर कालसर्प योग, बीमार और कोई ग्रह की बाधा रहती हैं। इन सब चीज को लेकर यहां पर श्रद्धालु अपनी मन्नत मानते हैं।औऱ उनकी मन्नत पूरी होती है।

और पढ़े  लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…