भूकंप: UP-दिल्ली और हरियाणा में लगे भूकंप के तेज झटके, 4.4 मापी गई तीव्रता, झज्जर था केंद्र

 

दिल्ली-हरियाणा और यूपी में गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

गुरुवार सुबह 9.04 बजे धरती तेजी से हिली। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, रोहतक, भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़ समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया जा रहा है।

 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, हरियाणा के झज्जर में आज सुबह 9:04 बजे भारतीय समयानुसार रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली-एनसीआर में भी इसके तेज़ झटके महसूस किए गए।

झज्जर में दो बार लगे भूकंप के झटके
झज्जर में दो मिनट में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। झज्जर में सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। उसके बाद 9 बजकर 10 मिनट पर हल्का झटका महसूस किया गया। अचानक भूकंप का झटका लगने से लोग भयभीत हो गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई।

झज्जर में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि सुबह अचानक बिस्तर हिलने लगा, और दो मिनट बाद फिर से हल्का झटका लगा। हम डर के मारे बाहर आ गए। हालांकि, अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

 

बहादुरगढ़ में भी दहशत
झज्जर से सटे बहादुरगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे के आसपास झटके लगने से लोग सड़कों पर निकल आए। वहीं, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

और पढ़े  डूसू चुनाव में वोटों की गिनती जारी, पहले राउंड में एबीवीपी को बढ़त,एबीवीपी और एनएसयूआई में सीधी टक्कर, जानें...

भिवानी में भी भूकंप का झटका
भिवानी जिले में भी भूकंप का एक झटका महसूस किया गया। एनसीएस ने पुष्टि की कि भिवानी में भी भूकंप के हल्के झटके दर्ज किए गए, लेकिन इसकी तीव्रता और केंद्र के बारे में अभी और जानकारी जुटाई जा रही है।

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कहा कि “मैंने भूकंप के झटके महसूस किए… यह थोड़ा डरावना था। ऐसा होने पर हमें सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए…”
दिल्ली में एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि “हमने झटके महसूस किए… यह वाकई डरावना था, मेरी गाड़ी हिल गई। यह वाकई बहुत तेज़ था…

हरियाणा के गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने कहा कि कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगा जैसे जमीन ज़ोर से हिल रही हो। हम सब बाहर भागे। हरियाणा के गुरुग्राम में ही एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि “हम यहां बैठकर चाय पी रहे थे, तभी मुझे अचानक तेज भूकंप का झटका महसूस हुआ। मैंने सबको इमारत से बाहर निकलने को कहा। सब लोग भागकर बाहर आ गए…”

‘भूकंप के झटकों के दौरान मेट्रो को रोका गया’
दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार, एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो ट्रेनों को 2-3 मिनट के लिए रोक दिया गया। एक यात्री, अरशद ने बताया, “ट्रेन सुबह लगभग 9.04-9.05 बजे रुकी। हमें भूकंप का झटका महसूस नहीं हुआ।”
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…