बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का चुनाव 9 को सरगर्मी तेज

कालपी।जालौन : लॉकडाउन एवं कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने की वजह से 2 महीने से लंबित चल रहे बार एसोसिएशन कालपी का चुनाव कराने के लिए एल्डर्स कमेटी ने सहमति प्रकट की है। अब 9 जुलाई को मतदान की घोषणा की गई है बार एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह यादव ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि बीते अप्रैल में बार एसोसिएशन कालपी के नामांकन आदि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है एवं तमाम पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी भी निर्वाचित हो गए हैं केवल अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मतदान होना है उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा इसके उपरांत मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। मालूम हो कि अध्यक्ष पद के लिए रवि तिवारी एवं गयादीन अहिरवार ने नामांकन किया था इन्हीं दोनों के बीच ही चुनाव में मुकाबला होगा।

और पढ़े  अयोध्या- बैठक में मौजूद संत महंत,सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…