कोतवाल ने अवैध बालू लदे ओवरलोडिंग में दो ट्रक पकड़ कर किए सीज

कालपी।जालौन : बुधवार को संयुक्त टीम के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रूप कृष्ण त्रिपाठी ने जोल्हूपुर- कालपी हाईवे में चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान अवैध खनन से लदे दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर खींच कर दिया गया।
उल्लेखनीय हो कि बालू खनन के अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के मामले में प्रशासन एवं पुलिस विभाग गंभीर बना हुआ है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रशासन, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग के साथ पुलिस की टीम सक्रिय है। इसको मद्देनजर रखकर टीम के द्वारा रोजाना वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को हाईवे में ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में गल्ला मंडी कालपी में सीज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ओवरलोड से सड़कें खराब हो रही है इसके कारण अभियान चलता रहेगा।

और पढ़े  PM मोदी का काशी दौरा: समर्थकों को देख पीएम ने रुकवाई कार, हाथ हिलाकर किया अभिवादन, लोगों ने लगाए जयकारे
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…