बड़ी खबर – भाजपा को लगा एक और झटका, विधायक कृष्ण ने बदला पाला ।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी द्वारा भाजपा को झटका देने का सिलसिला जारी है। आज एक और भाजपा विधायक ने टीएमसी का दामन थाम लिया। इस महीने की शुरुआत में भाजपा से इस्तीफा देने वाले विधायक कृष्ण कल्याणी आज टीएमसी में शामिल हो गए। वह ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए।
रायगंज से भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी ने एक अक्तूबर को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इससे एक दिन पहले ही कृष्ण कल्याणी को भारतीय जनता पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। यह नोटिस उन्हें रायगंज में भाजपा के सांसद देबाश्री चौधरी के खिलाफ बयानबाजी के बाद भेजा गया था। लेकिन इसके अगले ही दिन खुद कृष्ण कल्याणी ने इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं उस पार्टी में नहीं रह सकता, जिसमें देबाश्री चौधरी सांसद हैं।

और पढ़े  नौकरी: सुप्रीमकोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…