वानखेड़े फंसे मुश्किल में : एनसीबी की टीम दिल्ली से पहुंची मुंबई जांच शुरू, गवाहों के बयान भी लिए जाएंगे ।

Spread the love

समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों की जांच को लेकर एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पांच सदस्यीय टीम आज दिल्ली से मुंबई पहुंच गई है। टीम के पहुंचते ही जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस टीम का गठन गवाह प्रभाकर सैल के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए किया गया है। ज्ञानेश्वर ने कहा कि एनसीबी कार्यालय से एकत्र किए गए दस्तावेज और रिकॉर्ड के आधार पर गवाहों को बुलाया गया है और अब उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस जांच के लिए सभी भौतिक गवाहों को बुलाया जाएगा। हालांकि ज्ञानेश्वर ने किसी भी गवाह का नाम लेने से इनकार कर दिया। ज्ञानेश्वर सिंह क्रूज ड्रग्स मामले में जबरन वसूली के आरोपों की विभागीय सतर्कता जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।बता दें कि वानखेड़े ने आर्यन खान से जुड़े क्रूज शिप ड्रग्स पार्टी मामले की जांच का नेतृत्व किया था और बाद में उन पर जबरन वसूली के आरोप लगाए गए। इसके बाद वे खुद जांच के दायरे में आ चुके हैं।
ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि मामले में शामिल सभी अधिकारियों और गवाहों की भूमिका की जांच की जाएगी और यह दर्ज किया जाएगा कि क्या उन्होंने इस तरह के अभियानों के दौरान नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम में उल्लिखित एनसीबी मैनुअल और प्रक्रियाओं का पालन किया था।
गवाह प्रभाकर सैल के आरोप के बाद शुरू हुई जांच
एनसीबी ने गवाह प्रभाकर सैल द्वारा किए गए दावों की जांच का आदेश दिया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े सहित एजेंसी के कुछ अधिकारियों द्वारा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

और पढ़े  आसमान से आफत: लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, 4 की मौत, सेना के पांच जवान लापता

कार्रवाई से बचने के लिए समीर वानखेड़े ने कोर्ट में दिया था हलफनामा
वहीं इससे पहले समीर वानखेड़े की ओर से कोर्ट में दो हलफनामे दाखिल किए गए हैं। उन्होंने कोर्ट में कहा है कि एनसीबी की जांच को भटकाने का प्रयास हो रहा है। कई लोग गवाहों पर दबाव बना रहे हैं, जिससे गवाह मुकर गया है और जांच प्रभावित हो रही है। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है और मुझे धमकी दी जा रही है। मेरी बहन, मरी हुई मां के साथ पूरे परिवार को भी टारगेट किया जा रहा है। 

वानखेड़े ने मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले को भी लिखा था पत्र
वानखेड़े ने रविवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले को पत्र लिखकर सतर्कता से संबंधित एक कथित मुद्दे के संबंध में उन्हें गलत तरीके से फंसाने के लिए अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संभावित कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की थी। हालांकि उन्हें राहत नहीं मिल सकी है।


Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *