प्रदेश में हर राशन कार्ड पर मिलेगा 20 किलो अनाज,जाने क्या है रेट

प्रदेश में हर राशन कार्ड पर मई से जुलाई तक 20 किलो अनाज मिलेगा। जिसमें में 10 किलो गेंहू और 10 किलो चावल दिया जाएगा। सचिव खाद्य सुशील कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
खाद्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में राज्य खाद्य योजना के तहत प्रति राशन कार्ड धारकों को टाइड ओवर एलोकेशन के तहत आवंटित खाद्यान से 11 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से ढाई किलो चावल और आठ रुपये 60 पैसे प्रति किलोग्राम के हिसाब से पांच किलो गेहूं दिया जा रहा है। 

खाद्य सचिव ने कहा कि कोविड महामारी को देखते हुए राज्य खाद्य योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को तीन महीनों के लिए आठ रुपये 60 पैसे प्रति किलो के हिसाब से दस किलो गेहूं और 11 रुपये किलो के हिसाब से दस किलो चावल दिया जाएगा। सचिव ने आयुक्त खाद्य को जारी आदेश में कहा है कि आदेश वित्त विभाग की सहमति से जारी किया जा रहा है। तय दर पर राशन कार्डधारकों को अनाज उपलब्ध कराया जाए।

और पढ़े  मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं: कहा- व्यापारियों की समस्याएं हल कराने को उद्योग मित्र समितियों का होगा पुनर्गठन
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…