पौड़ी : ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्यो का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच करें- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कक्ष में विभिन्न विकासखंडों में विधायक निधि के अन्तर्गत किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया कि जो कार्य अधूरे हैं उन कार्यो को जल्द पूर्ण कर भुगतान करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन कार्यो में जांच की जरूरत है उनकी जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने समस्त सहायक विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो विकास कार्य पर्ण हो चुके हैं उन कार्यो की फोटो सहित पत्रावली एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने जिन कार्यो की धनराशि रिकवरी की जानी है उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये।
जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्यो का निरीक्षण करें तथा उसकी गुणवत्ता की भी जांच करें। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि अपनी-अपनी निरीक्षण पंजिका बनायें तथा समय-समय पर किये गये क्षेत्र निरीक्षण की रिपोर्ट अंकित कर प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विकास कार्यो के लिये धनराशि दी गई है उसे समय पर कार्यो पर खर्च करें। जिससे लोगोें को उसका लाभ समय पर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जहां लंबे समय से विकास कार्य पूर्ण नहीं हुये हैं वहां कार्य प्रगति बड़ाते हुये शीघ्रगता से कार्य पूर्ण करें। इस दौरान उन्होेंने कहा कि गांव में संपर्क मार्ग, सीसी मार्ग, पुलिया, नाली, खेल मैदान, मिलन केंद्र, बारातघर, चारदीवारी, पुस्ता निर्माण सहित अन्य कार्यो को गंभीरता से करना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन कार्यो में समस्या उत्पन हो रही है उन कार्यो की धनराशि तत्काल वापस करें। कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन कार्यो की उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में आय के स्त्रोत बढ़ाने का प्रयास करें। कहा कि एक ही कार्यो में ग्रामीणों को निर्भर न बनाएं बल्कि अन्य कार्यो से भी जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनायें। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ कार्मिकों द्वारा किये जा रहे कार्यो तथा अभिलेखों का रखरखाब तथा आंकन का भी समय पर निरीक्षण करें। उन्होंने ग्राम पंचायत से जुड़े विभिन्न कार्यो जो अन्य विभागों से भी जुड़े हैं उन कार्यो की प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये। कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिये विकास कार्यो का बड़ा लक्ष्य रखें।

और पढ़े  चारधाम चार्टर्ड हेली सेवा: को-पायलट के फैसले का हेली ऑपरेटरों ने किया विरोध, आज से संचालन बंद करने का एलान
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…