पौड़ी / गढ़वाल: ईवीएम मशीनों की प्रथम चरण चेकिंग कार्य शुरू

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने जिला निर्वाचन वेयर हाउस पौड़ी गढ़वाल में जनपद के राजनीतिक दल के पदाधिकारियों के मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस कक्ष में रक्षित ईवीएम मशीनों की प्रथम चरण चेकिंग (एफ.एल.सी.) कार्य का शुभारंभ किया। उन्होने राजनीतिक दल के पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी बिरेन्द्र सिह रावत तथा भाजपा राजेन्द्र सिह राणा की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस कक्ष खुलवा कर, रक्षित मशीनों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात टीम के सरस्यों द्वारा ईवीएम मशीनों की प्रथम चरण चेकिंग कार्य किया जा रहा है।
जिला मजिस्टेªट गढ़वाल डा0 जोगदण्डे ने संपूर्ण कार्य का निरीक्षण करते हुए, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी पौड़ी ईला गिरी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी को प्रथम चरण चेकिंग के कार्य को गम्भीरता से लेते हुए संपादित कराने के दिशा निर्देश दिये। कहा कि टीम द्वारा सही की गई मशीनों को चिन्हित वेयर हाउस कक्ष में व्यवस्थित रूप से रखेगें। तथा खराब मशीनों को अलग रखना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि ईवीएम मशीनों की डेटा बनाकर स्टोर करें। उन्होने राजनीतिक दल के पदाधिकारी के साथ ईवीएम वेयर हाउस कक्ष का सील खुलवाते हुए, उपस्थित कार्मिकों से वेयर हाउस से मशीनों को निर्देशानुसार टीम को उपलब्ध कराने तथा मशीनों की नियमानुसार सफाई करने के निर्देश दिये। साथ ही प्रथम चरण चेकिंग कार्य का अवलोकन किया। उन्होने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रथम चरण चेकिंग के कार्यो की बराबर निरीक्षण लेने को कहा। जबकि उन्होने वेयर हाउस पर तैनात गार्ड एवं कार्मिक को कार्य आने वाले अधिकारी/कार्मिक व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों का चेकआउट रजिस्टर पर अनिवार्य रूप से इंट्री करने के निर्देश दिये।

और पढ़े  केदारनाथ: धाम से भक्त लाए 10 टन कचरा वापस, आस्था के साथ अब पर्यावरण को नुकसान की तस्वीरें भी आ रहीं सामने
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…