पौड़ी गढ़वाल : जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने विकासखंड एकेश्वर, द्वारीखाल तथा पोखड़ा विकासखंड के अंतर्गत पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।

Spread the love

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने विकासखंड एकेश्वर, द्वारीखाल तथा पोखड़ा विकासखंड के अंतर्गत पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया कि समस्त बूथों में साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने रैम्प, शौचालय, विद्युत, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने संबंधित बीएलओ से मतदाताओं की जानकारी ली। कहा की अधिक से अधिक संख्या में मतदान करवाना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 जोगदंडे ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमोठा, राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांघघाट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवराजखाल, राजकीय इन्टर कॉलेज किमगड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गवांणी पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से निर्वाचन नामावली में नए मतदाताओं के नाम तथा बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारी से 80 वर्ष से ऊपर वाले बुजुर्ग मतदाताओं हेतु बैलेट पेपर की जानकारी भी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त मतदान केंद्रों में समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवराजखाल में पेयजल की पूर्ण व्यवस्था न होने पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि पेयजल की व्यवस्था जल्द सुचारू करें। जिससे मतदाताओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कहा की जिन बूथों में पार्टी प्रत्याशियों के चिन्ह तथा नाम है उन्हें हटाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने पिछली बार हुए मतदान प्रतिशत की जानकारी ली। कहा की मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान हेतु जागरूक करें जिससे शत प्रतिशत मतदान हो सकेगा। इसके अलावा उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों में पहुंचने वाले मतदाताओं को बैठने तथा छांव के लिए शैड बनवाना सुनिश्चित करें।

और पढ़े  चारधाम यात्रा 2026: 23 मार्च से बनने शुरू होंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, बिना बने नहीं मिलेगी एंट्री

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- सड़क हादसा: खूपी के पास गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायल

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खूपी के पास उन्नाव से जागेश्वर धाम जा रही पर्यटकों की कार गहरी खाई…


    Spread the love

    हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह- उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा को करेंगे संबोधित

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 21 मार्च को जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *