पीएम मोदी ने दी काशी को सौगात : उत्तर प्रदेश ने किया कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबला- मोदी

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के दौरे पर हैं। साढ़े 10 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, यहां से सीधा बीएचयू में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने बटन दबाकर 1475 करोड़ से ज्यादा की सौगात लोगों को दी। इसके अलावा जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि बड़ी स्क्रीन्स के माध्यम से गंगा घाट पर और काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाली आरती का प्रसारण पूरे शहर में संभव हो पाएगा। उत्तर प्रदेश, देश के अग्रणी इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। कुछ साल पहले तक जिस यूपी में व्यापार-कारोबार करना मुश्किल माना जाता था, आज मेक इन इंडिया के लिए यूपी पसंदीदा जगह बन रहा है।
ये सुविधाएं काशी आने वालों की बहुत मदद करेंगे: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि काशी की, मां गंगा की, स्वच्छता और सुंदरता, हम सभी की आकांक्षा भी है और प्राथमिकता भी है। इसके लिए सड़क हो, सीवेज ट्रीटमेंट हो, पार्कों और घाटों का सुंदरीकरण हो, ऐसे हर मोर्चे पर काम हो रहा है। शहर में जगह-जगह बड़ी-बड़ी LED स्क्रीन्स लग रही है। घाटों पर टेक्नॉलॉजी से लैस इन्फॉर्मेशन बोर्ड लग रहे हैं। ये काशी आने वालों की बहुत मदद करेंगे। काशी के इतिहास, वास्तु, शिल्प, कला, ऐसी हर जानकारी को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करने वाली ये सुविधाएं श्रद्धालुओं के काफी काम आएंगी।
काशी के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में आज कुछ और कड़ियां जुड़ रही हैं: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि काशी के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में आज कुछ और कड़ियां जुड़ रही हैं। आज महिलाओं और बच्चों की चिकित्सा से जुड़े नए अस्पताल काशी को मिल रहे हैं। इसमें से 100 बेड की क्षमता बीएचयू में और 50 बेड जिला अस्पताल में जुड़ रहे हैं।
काशी नगरी आज पूर्वांचल का बहुत बड़ा मेडिकल हब बन रही है: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि अभी यूपी में करीब 550 ऑक्सीजन प्लांट्स बनाने का काम तेजी से चल रहा है। आज बनारस में 14 ऑक्सीजन प्लांट्स यहां लोकार्पण भी किया गया है। काशी नगरी आज पूर्वांचल का बहुत बड़ा मेडिकल हब बन रही है। जिन बीमारियों के इलाज के लिए कभी दिल्ली और मुंबई जाना पड़ता था, उनका इलाज आज काशी में भी उपलब्ध है।
आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में कोरोना की सबसे ज्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में कोरोना की सबसे ज्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य है। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करने वाला राज्य है। साफ-सफाई और स्वास्थ्य से जुड़ा जो इंफ्रास्ट्रक्चर यूपी में तैयार हो रहा है। आज यूपी में गांवों के स्वास्थ्य केंद्र हों, मेडिकल कॉलेज हों, एम्स हो, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व सुधार हो रहा है।
जिस तरह यूपी ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका वो अभूतपूर्व है: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश जिसकी आबादी दुनिया के दर्जनों बड़े-बड़े देशों से भी ज्यादा हो, वहां कोरोना की दूसरी लहर को जिस तरह यूपी ने संभाला, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका वो अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि मैं काशी के अपने साथियों का, यहां शासन-प्रशासन से लेकर कोरोना योद्धाओं की संपूर्ण टीम का विशेष रूप से आभारी हूं। आपने दिन-रात जुटकर जिस प्रकार काशी में व्यवस्थाएं खड़ी कीं, वो बहुत बड़ी सेवा है।

और पढ़े  नोएडा हिंसा को लेकर CM योगी सख्त,मजदूर-उद्योग विवाद सुलझाने को बनी हाई लेवल कमेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर काशीवासियों को 1475 करोड़ की सौगात दी। पीएम मोदी ने वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलन्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों से मुलाकात का असवर मिला।


Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *