अयोध्या : गोरखपुर के आशिक मिजाज दारोगा को पहले जेल भेजा, अब हुआ बर्खास्त

*गोरखपुर के आशिक मिजाज दारोगा को पहले जेल भेजा, अब हुआ बर्खास्त;*
*युवती की तहरीर पर दारोगा समेत 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज*

*दारोगा को गिरफ्तार कर भेज दिया जेल।*

*छेडख़ानी की पुष्टि होने पर दारोगा को 10 जुलाई को किया गया बर्खास्त*
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या यूपी
अयोध्या/ गोरखपुर जनपद के सोनबरसा बाजार निवासी आशिक मिजाज दारोगा दीपक सिंह को बस्‍ती रेंज के आइजी अनिल कुमार राय ने बर्खास्‍त कर दिया है। बस्ती में तैनात दारोगा दीपक सिंह ने एक युवती को अश्लील मैसेज भेजने, विरोध करने पर परिवार पर एक-एक कर आठ मुकदमे दर्ज किया था। बस्ती रेंज के आइजी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। दारोगा को 22 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह 18 जून से जमानत पर रिहा होकर 20 जून से बहराइच में तैनात है।
वाहन चेकिंग के दौरान युवती से लिया था मोबाइल नंबर
जानकारी के मुताबिक संक्रमण काल के दौरान मार्च 2020 में बस्‍ती जनपद के कोतवाली थाना के सोनूपार चौकी के प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रही युवती को रोककर मोबाइल नंबर लिया और उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा। युवती के विरोध करने पर उसने मुकदमे में फंसाने की धमकी दी

युवती के स्‍वजन पर आठ मुकदमे किया दर्ज
इसी बीच गांव में 13 जून को चकरोड की पैमाइश के दौरान विवाद हो गया, जिसमें एक पक्षकार युवती के स्वजन थे। बताते हैं कि दारोगा को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने युवती के परिवार वालों पर आठ मुकदमे दर्ज कर दिए। युवती ने एसपी हेमराज मीणा से शिकायत की तो जांच में दोषी पाए जाने पर भी दारोगा का सिर्फ तबादला हुआ। इस पर युवती ने 18 मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत की।
*सीएम के निर्देश पर हुई जांच, सीओ और कोतवाल निलंबित*
मुख्यमंत्री के निर्देश पर एडीजी अखिल कुमार और मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने गांव पहुंचकर जांच की थी। दोषी मिलने पर दारोगा के अलावा तत्कालीन सीओ सिटी गिरीश कुमार सिंह, तत्कालीन कोतवाल रामपाल यादव को भी निलंबित कर दिया गया। युवती की तहरीर पर दारोगा समेत 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और दारोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जमानत पर छूटने के बाद दारोगा को बहराइच स्थानांतरित किया गया था। आइजी अनिल कुमार राय ने बताया कि छेडख़ानी की पुष्टि होने पर दारोगा को 10 जुलाई को बर्खास्त कर दिया गया।

और पढ़े  UP: घोषित हुआ स्पेशल टीईटी का रिजल्ट, पास हुए महज 41 फीसदी शिक्षक, सिर्फ 17 दिन में परिणाम जारी
  • Related Posts

    UP: पुणे से पटना जा रही फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग, खराब मौसम के चलते लेना पड़ा ये फैसला

    पटना में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण पुणे से पटना जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 653 सोमवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दी गई। एयरपोर्ट प्रशासन…

    UP पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट से अयोध्या और बागपत भेजे गए अधिकारी

    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग में तबादले शुरू हो गए हैं। रविवार को 144 डिप्टी एसपी के तबादले किए गए। लखनऊ कमिश्नरेट के सात एसीपी(डिप्टीएसपी) बदले गए। यहां तैनात…