नैनीताल / हल्द्वानी : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न..

प्रदेश कार्यसमिति
महिला मोर्चा, उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी मोनिका गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति हल्द्वानी स्थित होटल क्लार्क इन में सम्पन्न हुई। प्रदेश कार्यसमिति में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महिला मोर्चा के सभी जिलाध्यक्ष,जिला महामंत्री , मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री मौजूद रहे। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक जी द्वारा संबोधित किया गया।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी जी द्वारा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की अध्यक्षता करते हुए अपने स्वागत उद्बबोधन में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

श्री मदन कौशिक जी ने प्रथम उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि कोविड काल में भी महिलाओं ने पुरुषों की भांति उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर जो कार्य किये हैं वो अन्य दल के सोच से भी परे हैं। आगामी चुनाव में बूथ स्तर तक महिलाओं की भूमिका अहम होगी और सभी महिलाऐं क्षेत्र परिवार तक जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रचारित प्रसारित करेंगी। उन्होने कहा हमारे पास श्री नरेन्द्र मोदी जी जैसे प्रधानमंत्री है और हम उन्हीं के आधार पर चुनाव लडेंगे और अबकि बार 60 के पार के वायदे को पूर्ण करेंगे।

अपने सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार जी ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया एवं मीडिया की भूमिका अहम होगी और सभी महिलाऐं सोशल मीडिया में अपनी सक्रियता अधिक से अधिक बनायेंगी।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री व प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा श्री राजेन्द्र भण्डारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को वोट देने में महिलाओं का मत प्रतिषत पुरूषो की अपेक्षा ज्यादा है। उन्होने कहा कि हमें अपने सामान्य व्यक्ति को मतदाता -मतदाता को कार्यकर्ता-कार्यकर्ता को प्रतिनिधि बनाने का प्रयास करना होगा।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत जी ने द्वारा महिलाओं की प्रतिभा को सराहा तथा भविष्य में आगामी चुनाव में अधिक से अधिक महिलाओं के नेतृत्व को आगे लाने के लिए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मोहिनी पोखरिया व अन्नु कक्कड़ द्वारा किया गया।
सभी माननीयो द्वारा कार्यक्रम की आयोजिक ज़िला नैनीताल की टीम को सफल कार्यक्रम के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…