नैनीताल / रामनगर : युवकों को ब्लैकमेल कर पैसा ऐंठना वाली युवती गिरफ्तार ।

एक युवती काफी समय से सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। दो युवकों को ब्लैकमेल कर वह उसने सात लाख रुपये मांग रही थी। पीड़ित दोनों युवकों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि ग्राम गर्जिया क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय युवती लंबे समय से सोशल मीडिया पर युवकों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। मामला तब सामने आया जब दो युवकों ने उसके खिलाफ कोतवाली तहरीर दी। एसएसआई हुसैन के अनुसार रामनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि युवती ने पहले उससे सोशल मीडिया पर दोस्ती की और बाद में वह उसके घर आकर सात लाख रुपये मांगे। मना करने पर उसने हंगामा किया और मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा क्षेत्र के ही एक अन्य गांव निवासी युवक ने भी बताया कि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मना करने पर उसने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और उससे 90 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद 20 हजार रुपये की मांग की। वही दूसरे युवक ने भी कोतवाली में तहरीर दी। मामले की विवेचक एसआई प्रीति ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
कई युवकों बना चुकी हैं अपना शिकार : प्रीति
एसआई प्रीति ने बताया कि युवती पिछले चार-पांच साल से यहीं काम कर रही थी। अब तक वह भवानीगंज, गूलरघट्टी, कानिया, चोरपानी, लखनपुर और पीरूमदारा क्षेत्र के कई युवकों को अपना निशाना बनाया है। अधिकतर युवक बदनामी के डर से खुलकर सामने नहीं आए। जिन दो युवकों ने तहरीर दी वह इससे काफी परेशान हो चुके थेे। आरोपी युवती ने कई युवकों को फंसाने की बात कबूल की है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में सेवानिवृत्त पेंशनरों के पहली बार बनेंगे पहचान पत्र, एसओपी जारी करने की कवायद शुरू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…