नेशनल हाईवे में हुए लूट कांड का थानाध्यक्ष ने किया खुलासा ।

पूर्णिया जिला के कसबा थाना क्षेत्र के गढ़बनैली स्थित नेशनल हाईवे में हुए 25 जनवरी 2021को हुए लूट कांड का कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि
कसबा थाना काण्ड संख्या 17/21 में मो शहबाज एवं मो सनोवर आलम को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने लूटी गई एटीएम कार्ड ,पासबुक सहित बैग और यूज किया गया सिमकार्ड वाली मोबाइल फोन भी बरामद किया। घटना के मामले में कसबा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जनवरी महीने में पूर्व कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के निवासी विकास कुमार ने एक निजी कम्पनी में कार्य कर जलालगढ़ से अपने घर लौट रहे शख्स को जो तीन आदमी के साथ मोटरसाइकिल पर था, उसे क़सबा थाना क्षेत्र के गढ़बनैली जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप नेशनल हाईवे पर राधानगर एवं लीची बागान के बीच, लूट की योजना के उद्देश्य से मोटरसाइकिल सवार को बीच सड़क पर रोककर उसके जेब से जबरदस्ती 2500 रूपए निकाल लिया और बैग लूटने के क्रम में अपराधियों ने पैर में एक गोली भी मार दिया था। कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उक्त कांड में सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़े  कर्नाटक में गन्ना किसानों को राहत मिलने के आसार: CM शिवकुमार ने कहा- बातचीत सफल रही, केंद्र पर क्या बोले?
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…