अलर्ट : अफगानिस्तान में बेकाबू हुए हालात, सभी भारतीय नागरिकों को वापस लौटने की एडवाइजरी जारी।

अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मजार-ए-शरीफ के आसपास रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से भारत लौटने की अपील की है। दूतावास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मजार-ए-शरीफ से नई दिल्ली के लिए मंगलवार शाम को एक विशेष फ्लाइट रवाना हो रही है। इसलिए मजार-ए-शरीफ के आसपास रहने वाले  सभी नागरिकों से अपील है कि वह आज देर शाम प्रस्थान करने वाली विशेष उड़ान से भारत के लिए रवाना हों।
भारतीय दूतावास ने आगे लिखा कि विशेष उड़ान से जाने के इच्छुक भारतीय नागरिकों को अपना पूरा नाम, पासपोर्ट नंबर, समाप्ति की तारीख व्हाट्सएप द्वारा निम्नलिखित नंबरों पर तुरंत भेजें। बता दें कि अफगानिस्तान में तालीबान के हमले से हर दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। देश में तालिबानी लड़ाकों का कब्ज़ा बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार तालिबान ने अब तक अफगानिस्तान के पांच प्रांत की राजधानियों पर अपना कब्जा जमा लिया है जिसके कारण लोगों के बीच दहशत का माहौल है। वहीं भारतीय दूतावास सुरक्षा के मद्देनजर अपने नागरिकों से भारत लौटने की अपील कर रहा है।गौरतलब है कि पिछले महीने अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों के बीच संघर्ष बढ़ने के बाद भारत ने कंधार में अपने वाणिज्य दूतावास से लगभग 50 राजनयिकों और सुरक्षा कर्मियों को वापस बुला लिया था। भारतीय वायु सेना का एक विशेष विमान भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों के एक समूह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को वापस लाने के लिए भेजा गया था।

और पढ़े  रियाद हवाई अड्डे पर एक और हमला: 12 लोगों की मौत, 300 घायल, क्या दखल देगा अमेरिका?
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…