नेपानगर बुरहानपुर / मध्य प्रदेश : धर्मांतरण करने वाले लोगों का आरक्षण रोकने के लिए दिया ज्ञापन, अजजा वर्ग की आरक्षित सीटों पर मतांतरण करने वाले को नहीं बनाएं उम्मीदवार..

Spread the love

अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित क्षेत्रों में मतांतरण व्यक्तियों को उम्मीदवार न बनाए जाने की मांग को लेकर जनजाति सुरक्षा मंच ने नारेबाजी की। जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नेपानगर एसडीएम कार्यलय पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांग को लेकर तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग जो व्यक्ति मतांतरण कर लेता है उसे इस वर्ग से चुनाव लड़ने की पात्र नहीं रहता है। इसलिए इन्हें उम्मीदवार न बनाया जाए।

वी ओ..
जनजाति सुरक्षा मंच के राजू सोनारे ने कहा कि मतांतरण के बाद नैतिक व सांस्कृतिक रूप से जनजाति समाज का व्यक्ति अपने पूर्ववर्ती जनजाति समुदाय अर्थात मूल जाति का नहीं रह जाता। इसे देखते हुए मतांतरण करने वालों को जनजाति वर्ग से किसी में चुनाव में उम्मीदवार न बनाया जाए। पंचायत स्तर पर चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव में भी ऐसे व्यक्ति फार्म जमा करेंगे, जिन्होंने मतांतरण किया है। ऐसे व्यक्तियों को उम्मीदवार न बनाया जाए। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से भी अपील है कि वे चुनाव में जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर ऐसे किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं दें जिसने मतांतरण किया हो। इसके बाद भी अगर टिकट दिया जाता है तो इसका जनजाति समाज विरोध करेगा। ज्ञापन का वाचन करने के बाद जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने तहसीलदार सुंदर लाल ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।


Spread the love
और पढ़े  ईरान का इस्राइल पर बड़ा हमला, परमाणु ठिकाने डिमोना के साथ अराद में किया मिसाइल अटैक, 100 से ज्यादा घायल
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल- SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *