नगर निगम के पार्षदो ने नगर आयुक्त और महापौर के खिलाफ खोला मोर्चा

>नगर निगम के पार्षदो ने नगर आयुक्त और महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।करीब आधा दर्जन से ऊपर पार्षदो ने देर रात्रि अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।इस धरने में भाजपा और सपा के पार्षद आयुक्त कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।उनका आरोप है कि नगर निगम महापौर के द्वारा जन समस्याओं को लेकर सभी पार्षदों को बैठक में बुलाया गया था बैठक में लेकिन नगर आयुक्त बिना मिले ही वहाँ से चले गए। जिससे नाराज होकर नगर आयुक्त के तानाशाही रवैये से नाखुश महापौर से भी पार्षदों की नाराजगी देखने को मिली.आरोप है। इस बैठक में सांसद लल्लू सिंह को भी बैठक के लिये आमंत्रित किया गया था।जिसमे पार्षदों के दल की अध्यक्षता करने के लिये महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने हामी भरी थी। वही बताया कि नगर आयुक्त आए बिना मिले ही चले गये ये आयुक्त का रवैया हिटलर शाही वाला है।वो अपने आपको खुद को सीएम का रिश्तेदार बताकर जताते हैं और धौस देते है। धरने पर बैठे पार्षदो ने मांग किया है कि जब तक नगर आयुक्त नही हटाया जाएगा तब तक यह धरना जारी रहेगा।

और पढ़े  केजीएमयू में धर्मांतरण का खुलासा: डॉ. अनीस ने 19 युवतियों से किया दुष्कर्म, वीसी के सचिव भी जांच के घेरे में
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…