धारा 144 के बिच केदारनाथ डोली धाम के लिए रवाना,17 मई को खुलगे कपाट जाने क्यू लगी धारा 144

केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली शुक्रवार को धारा 144 के बीच ऊखीमठ में पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर परिसर से अपने धाम के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान डोली के धाम पहुंचने के साथ ही धारा 144 स्वत: समाप्त हो जाएगी।

डोली के साथ 28 लोगों का दल जाएगा धाम जा रहा है। इसी तरह मां गंगा की डोली यात्रा उत्तरकाशी में मुखबा से शुक्रवार पूर्वाह्न 11:45 बजे भैरोंघाटी के लिए रवाना होगी। 15 मई को सुबह 7.30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे।
संक्रमण के चलते पैदा हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 13 मई की शाम 5 बजे से 15 मई तक डोली के धाम पहुंचने तक धारा 144 लागू की है। उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में होने वाली भैरवनाथ पूजा के दौरान 20 मीटर के दायरे में अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

साथ ही बाबा केदार की डोली के अपने धाम केदारनाथ प्रस्थान के दौरान सीमित लोगों के अलावा अन्य के प्रवेश पर 50 मीटर के दायरे में प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ के लिए प्रशासन द्वारा देवस्थानम बोर्ड के 14 अधिकारी/कर्मचारी व 14 हक-हकूकधारियों को अनुमति दी गई है।

और पढ़े  देहरादून- युवा विद्यार्थी संवाद: जेन-जी की सोच ने खींचा CM धामी का ध्यान, युवाओं ने बड़ी चुनौतियों को लेकर दिए सुझाव
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…