देहरादून- पिता को मुआवजे में मिले 1.77 करोड़, बेटे ने खाते से निकाले, फिर हो गई…

Spread the love

नलाइन गेमिंग के जरिये मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक युवक से करीब 1.77 करोड़ रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित युवक की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि यह पैसा उसके पिता को मुआवजे में मिला था।

 

पुलिस को दी गई शिकायत में अभिमन्यु (18) पुत्र ओमकार निवासी बेहड़ेकी सैदाबाद, झबरेड़ा, हरिद्वार ने बताया कि उसने जनवरी 2025 में प्ले स्टोर से स्पोर्ट्स बाज्जी, प्रोबू और ड्रीम 11 नामक गेमिंग एप डाउनलोड कर ऑनलाइन गेम खेलना शुरू किया था। इससे उसे गेम खेलने की लत लग गई।

जून 2025 में उसने यूट्यूब पर एक नई गेमिंग वेबसाइट विनअड्डा का विज्ञापन देखा। इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर कई अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लिंक भेजे गए, जिनके जरिये उसे गेम खेलने के लिए प्रेरित किया गया। शुरुआत में कुछ लाभ दिखाकर उसका भरोसा जीत लिया गया। आरोपियों के कहने पर उसने जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच अपने और अपने पिता के विभिन्न बैंक खातों से यूपीआई के माध्यम से कुल एक करोड़ 77 लाख 53 हजार 960 रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कर दी।

बाद में जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। साथ ही और रकम डालने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने फर्जी गेमिंग एप और वेबसाइट के माध्यम से अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर उससे धोखाधड़ी की है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मामले में साइबर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा- ऐसा किया तो टिकट रद्द करने पर वापस नहीं होगा किराया, जानिए गाइडलाइन

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love