देहरादून : छात्रा को कॉलेज गेट के सामने गोली मारकर की हत्या, युवक हुआ फरार, पुलिस मौके पर ।

देहरादून के सिद्धार्थ लॉ कॉलेज डांडा खुदानेवाला में गुरुवार को एक छात्रा को गोली मार दी। आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
छात्रा का नाम वंशिका और आरोपी युवक का नाम आदित्य तोमर है। आरोपी युवक ने कॉलेज गेट के सामने गोली मारी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। छात्रा हरिद्वार की रहने वाली है।

और पढ़े  देहरादून: झबरावाला गांव में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, बताया भारतीयता की पहचान

    मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिंदी को सांस्कृतिक भावनाओं और भारतीयता की पहचान बताया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि हिंदी केवल…