दिल्ली : 7 लाख का इनामी गैंगस्टर काला जठेड़ी सहारनपुर से हुआ गिरफ्तार

Spread the love

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल सेल ने देश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को सहारनपुर, यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस कस्टडी से फरार होने की असफल कोशिश की थी। गैंगस्टर जठेड़ी पर 7 लाख का इनाम है।  गैंगस्टर पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। वहीं जठेड़ी के गैंग में 200 से ज्यादा शूटर शामिल हैं। इसके ज्यादातर शूटर विदेश में है और विदेश में बैठकर शूटर इस गिरोह को चला रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने काला जठेड़ी पर मकोका लगाया हुआ है और वह एक दशक से अपराध की दुनिया पर राज कर रहा है। 

स्पेशल सेल डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि स्पेशल सेल टीम काफी लम्बे वक्त से काला जठेड़ी के पीछे लगी हुई थी। इस दौरान टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से सहारनपुर से शुक्रवार को काला जठेड़ी को गिरफ्तार कर किया। आरोपी ने पुलिस से बचकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पिस्टल से साथ मौके पर ही दबोच लिया। फिलहाल स्पेशल सेल की टीम से पूछताछ कर रही है। काला जठेड़ी को आतंक का पयाय कहा जाने लगा था।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोनीपत राई के गांव जठेड़ी निवासी गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत पांच राज्यों का मोस्ट वांटेड है। 12वीं तक पढ़ा काला पहले केबल ऑपरेटर था। जून 2009 में उसने रोहतक के सांपला में लूट के दौरान पहली हत्या की थी, जिसके बाद से उसके कारनामों की फेहरिस्त लंबी होती चली गई। काला पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता था, लेकिन अब वह खुद का गैंग चलाता है। इस गिरोह को काला जठेड़ी व लारेंस विश्राई कहा जाता है।

और पढ़े  दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज में पहली महिला प्राचार्य, 1 जून को पद संभालेंगी प्रो. एलियास

पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि काला नेपाल के रास्ते थाईलैंड की तरफ भागा था।  पुलिस की मानें तो काला जठेड़ी का गैंग अभी एनसीआर में सबसे बड़ा गैंग है। इस गिरोह पर गैंग पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट और डकैती के दर्जनों मामलों को अंजाम देने के आरोप है। काला जठेड़ी की गिरफ्तारी पर विभिन्न राज्यों की पु़लिस की तरफ से सात लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


Spread the love
  • Related Posts

    नीट पेपर लीक के 9 गुनहगार: सिस्टम के अंदर से हुआ खेला, स्पेशल क्लास से लेकर करोड़ों के सौदे तक…

    Spread the love

    Spread the loveदेश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी नीट यूजी 2026 परीक्षा में एक बार फिर वही हुआ जिसका डर था-पेपर लीक। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक…


    Spread the love

    NEET- बार-बार पेपर लीक होने के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे? राहुल का PM से सवाल

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बार-बार पेपर लीक होने के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *