सीबीएसई बोर्ड 2021 : 30 जुलाई (आज) 2 बजे आएगा 12वीं सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट.. ऐसे देखें अपना रिजल्ट

शुक्रवार दोपहर 2 बजे बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ ने दी है। विद्यार्थी सीबीएसई  की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और उमंग एप के जरिए 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा, छात्र एसएमएस के जरिए भी बारहवीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई तक 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए थे। पिछले साल की तरह ही इस साल भी बोर्ड बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पहले जारी कर रहा है। इसके बाद अब बोर्ड किसी भी वक्त दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।

cbseresults.nic.in
results.gov.in
cbse.gov.in
cbse.nic.in

आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

और पढ़े  अमेजन में छंटनी: सुबह-सुबह भेजा ईमेल, 250 लोगों की नौकरी गई; एआई बढ़ा रहा संकट, जानें
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…