भारत में कोरोना फिर तेजी से बढ़ता हुआ,44230 नए संक्रमित, 555 लोगों की मौत।

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं तो कभी अचानक से बढ़ जा रहे हैं। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को कोरोना केसों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं 555 लोगों ने जान गंवाई है। इनमें से आधे से ज्यादा केस दो राज्यों से हैं। केरल और कर्नाटक में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल में एक दिन में 22 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं कर्नाटक में भी 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। 

गुरुवार को 43 हजार से कम मामले आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कुल 44 हजार 230 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 555 लोगों की मौत हो गई। वहीं 42, 360 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।

और पढ़े  PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…