दिल्ली: सीएम केजरीवाल के खिलाफ कपिल मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत, एफआईआर की मांग.

Spread the love

आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। कपिल मिश्रा ने उन्हें आपराधिक उपेक्षा का आरोपी बताया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि मुख्यमंत्री की आपराधिक लापरवाही के कारण ही दिल्ली में सैकड़ों लोगों की जान गई।
मेल पर की गई शिकायत में खुद को हिंदू इकोसिस्टम का फाउंडर बताते हुए कपिल मिश्रा ने कहा है कि दिल्ली के सीएम की लापरवाही के चलते पूरे शहर के अस्पतालों में सैकड़ों जानें गईं। उन्होंने केजरीवाल पर ये भी आरोप लगाया है कि जयपुर गोल्डन जैसे अस्पताल जिन्हें ऑक्सीजन की सख्त जरूरत थी उन्हें ऑक्सीजन न देकर उसे डायवर्ट कर दिया गया जो आपराधिक लापरवाही है।
कपिल मिश्रा ने अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि आईनॉक्स और जयपुर गोल्डन अस्पताल, बत्रा अस्पताल और गंगाराम आदि द्वारा हाईकोर्ट में दिए स्टेटमेंट ये साफ है कि ऑक्सीजन की सप्लाई दिल्ली सरकार के गलत आदेशों और आपराधिक लापरवाही की वजह से बाधित हुई।


Spread the love
और पढ़े  बेटे ने किया पापा और चाचा का मर्डर: एक ही कमरे में मिली दोनों भाइयों की लाश
  • Related Posts

    एक मुलाकात- संसद भवन परिसर में PM मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात- मुस्कुराए, हाथ जोड़े और की बातचीत

    Spread the love

    Spread the love   संसद भवन परिसर में आज एक अलग और बेहद खास तस्वीर सामने आई है। बता दें कि, प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती…


    Spread the love

    बड़े नेटवर्क का खुलासा: विदेशी कॉल को भारतीय में बदल हो रही थी ठगी, 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में साइबर ठगी के एक बड़े और नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जहां विदेशी गिरोह भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहा था।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *