खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई दहलाने की साजिश, जैश और आईएस से जुड़े 2 संदिग्ध महाराष्ट्र से गिरफ्तार

पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली और मुंबई को खिलौना बम से दहलाने की साजिश रच रहे दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आईएस से जुड़े दोनों संदिग्धों मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद कालरा को महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई निवासी दोनों संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर के संपर्क में थे। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

 

सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई एटीएस के साथ मिलकर रविवार को दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। दोनों आतंकी मिशन खिलाफत और सोल्जर ऑफ प्रॉफेट समूहों से जुड़े थे और पाकिस्तान में जैश कमांडर के संपर्क में थे।

दोनों ने इंटरनेट के जरिये खिलौना बम बनाना सीखा आैर दिल्ली-मुंबई में धमाकों को अंजाम देने की फिराक में थे। मुंबई एटीएस ने कुछ समय पहले आईएस (इस्लामिक स्टेट) से जुड़े कुछ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में इन दोनों के बारे में जानकारी मिली थी।

युवाओं को भर्ती करते थे
पुलिस ने बताया, दोनों आतंकी भारत में कट्टरपंथी युवाओं को भर्ती कराते हैं। इनका मकसद भारत में आईएस के एजेंडे को आगे बढ़ाना और कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार करना है। युवाओं को भड़काऊ सामग्री के माध्यम से कट्टरपंथी बना रहे हैं। इन्हें पाकिस्तान और अफगानिस्तान के माध्यम से हथियार मुहैया कराए जाते हैं।

और पढ़े  दिल्ली में वारदात: करावल नगर में विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला, जांच में जुटी पुलिस
  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…