दिल्ली में संक्रमण दर 1.59 प्रतिशत, आज सामने आए 1141 नए मामले

दिल्ली में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 1200 से भी कम नए संक्रमित आए हैं। शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में एक दिन में 1141 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसी दौरान 139 मौतें हुईं तो 2799 लोग संक्रमण से ठिक हुए।

राजधानी में बीते एक दिन में कुल 71853 टेस्ट हुए जिसमें 47917 आरटीपीसीआर टेस्ट हुए और 23936 एंटीजन टेस्ट हुए। इसके बाद अब दिल्ली की संक्रमण दर घटकर 1.59 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

दिल्ली के अस्पतालों में बेड की स्थिति की बात करें तो कुल 2502 बेड में से 18995 बेड खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में 6086 बेड, तो डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में 542 खाली हैं। दिल्ली में इस वक्त कुल 7111 लोग होम आईसोलेशन में हैं।

दिल्ली में अब तक कुल 14 लाख 23 हजार 690 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13 लाख 85 हजार 158 लोग ठीक हो चुके हैं वहीं 23951 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली की अब तक कुल संक्रमण दर 7.46 प्रतिशत है तो कुल मृत्युदर 1.68 प्रतिशत है। राजधानी में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 14581 है।

और पढ़े  दिल्ली में नए अग्निशमन नियम लागू: राहत के साथ बढ़ी आफत, राहत किसे और कितनी, फैसला अधिकारियों के हाथ
  • Related Posts

    पंजाब की मतदाता सूची से राघव चड्ढा का नाम हटा, AAP पर बरसे राज्यसभा सांसद

    पंजाब में एसआईआर की लिस्ट से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। राघव ने कहा कि उन्हें वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट से…

    अभिनंदन वर्धमान की नई पारी: पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराने वाले वायुवीर, अब इस एयरलाइन के साथ भरेंगे उड़ान

    भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान ने अब विमानन क्षेत्र में नई पारी शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने गोवा स्थित क्षेत्रीय…