दिल्ली को राहत : कल से सभी रेस्त्रां, दुकानें, होटल खुलेंगे, 50 % क्षमता के साथ चलेंगी बसें ।

Spread the love

कई महीनों से चल रहे लॉकडाउन के बाद फिलहाल दिल्ली को अनलॉक करने की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत कई एहतियातों के साथ दिल्ली को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली को अनलॉक किए जाने को लेकर कई बातें बताईं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले काफी कम हो चुके हैं और स्थिति अब नियंत्रण में आ गई है। अब हमें दो चीजों की चिंता है। पहली यह कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर कैसे लाया जाए और दूसरी यह कि संभावित तीसरी लहर के लिए क्या तैयारियां की जाएं। कई ऐसे लोग हैं जिनके लिए कमाने के साधनों पर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अब धीरे-धीरे चीजों को खोला जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इस हफ्ते दिल्ली में नए दिशानिर्देशों के तहत क्या नए नियम लागू रहेंगे-

सोमवार सुबह पांच बजे के बाद से नए नियम लागू होंगे। सारे स्कूल, कोचिंग, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेंगी। सामाजिक, राजनीतिक या अन्य किसी भी तरह के काम के लिए लोगों को एक जगह इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। स्विमिंग पूल, स्टेडियम, सिनेमा, थियेटर बंद रहेंगे। एम्यूजमेंट पार्क, वॉटर पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। स्पा, जिम और योगा संस्थान बंद रहेंगे। सार्वजनिक पार्क और गार्डन बंद रहेंगे

इन्हें मिलेगी छूट
सरकार दफ्तर पिछले हफ्ते की तरह ही खुलेंगे। यानी ग्रुप ए के कर्मचारी 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ दफ्तर आ सकते हैं। अन्य कर्मचारियों को 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ आना होगा। पुलिस विभाग और अस्पताल जैसी जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों को 100 प्रतिशत उपस्थिति की अनुमति होगी। निजी दफ्तर में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कर्मचारी काम कर सकते हैं।

और पढ़े  Euthanasia: सम्मानजनक मौत के लिए हरीश संग डॉक्टर लड़ रहे जिंदगी से जंग, अब ऐसी है स्थिति

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को किया फोन, जंग में बुनियादी ढांचे पर अमेरिकी हमलों की निंदा की

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ फोन पर बातचीत में क्षेत्र में अहम बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    पीएम मोदी: नन्हे मेहमान के साथ ‘प्रधानसेवक’, सोशल मीडिया पर वायरल है बच्चे के साथ PM मोदी की ये तस्वीर

    Spread the love

    Spread the loveराजनीति की आपाधापी, वैश्विक कूटनीति का तनाव और व्यस्त दिनचर्या; इन सब के बीच से अगर देश के ‘प्रधानसेवक’ की निश्छल मुस्कान और असीम वात्सल्य की कोई तस्वीर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *