देश में दैनिक केस में कमी जारी, 24 घंटे में दर्ज हुए 80,834 नए केस, 3302 मौतें

भारत में कोरोना वायरस के मामले अब काफी कम हो गए हैं। 70 दिन बाद देश में कोरोना वायरस के सबसे कम दैनिक मामले दर्ज किए गए। हालांकि इस खतरनाक वायरस से होने वाली दैनिक मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंताजनक है। मौजूदा समय में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या 11 लाख से कम हो गई है। कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद भी कई राज्यों में लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू को जारी रखा गया है। गोवा सरकार ने 21 जून तक राज्य में कोरोना कर्फ्यू लागू करने का एलान किया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 80834 मामले सामने आए हैं, जबकि इसी दौरान तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस के दैनिक मामले लगातार गिर रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 80834 नए मामले सामने आए, जबकि 3302 मरीजों की जान चली गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,32,062 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 11 लाख से भी कम हो गई है।

और पढ़े  जनगणना के दूसरे चरण में क्या होगा नया, कैसे होगी आबादी की गिनती, क्या बदलने जा रहा पहली बार ?
  • Related Posts

    दिल्ली: करोल बाग के गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

    मध्य दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित ‘चेन वाली गली’ के 13 ब्लॉक में, पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लग गई है। आग पर काबू पाने…

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…