थाना काठगोदाम पुलिस द्वारा अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त के पश्चात किया अंतिम संस्कार.

दिनांक 13/05/21 को थाना काठगोदाम क्षेत्र अन्तर्गत गौला बैराज के नीचे एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का अधजला शव बरामद हुआ जिसका पंचायत नामा भरकर शव की शिनाख्त हेतु मोर्चरी हल्द्वानी में रखा गया। आज दिनांक 14-05-2021 को काफी प्रयासों के पश्चात अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त बसंती देवी निवासी ग्राम पड़ताल पोस्ट नैनी जागेश्वर थाना अल्मोड़ा जिला अल्मोड़ा उम्र 90 वर्ष के रूप में हुई। मृतका उपरोक्त वर्तमान समय में अपने पुत्र के साथ किराए के मकान में थाना मुखानी क्षेत्र अंतर्गत बिठौरिया नंबर 1 में रह रही थी। दिनांक 12-05-21 को बसंती देवी उपरोक्त की मृत्यु घर पर हो गई थी जिनका दाह संस्कार 12-05-21 को ही चित्रशीला घाट रानीबाग पर उनके परिजनों द्वारा किया जा रहा था। दाह संस्कार के दौरान अत्यधिक तेज बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण मृतका का शव चिता के साथ बह गया था। मृतका का पुत्र अग्रिम क्रिया कर्म हेतु जनपद अल्मोड़ा स्थित अपने पैतृक गांव पहुंच चुका था। मृतका के शव की शिनाख्त होने के बाद मृतका के पुत्र से संपर्क कर दाह संस्कार हेतु बुलाया गया तो मृतका के पुत्र द्वारा क्रिया कर्म में होने के कारण असमर्थता व्यक्त की। मिशन हौसला के तहत थाना काठगोदाम नैनीताल पुलिस द्वारा उपरोक्त मृतका के शव का उसके रिश्तेदार के साथ मिलकर दाह संस्कार किया गया।

और पढ़े  पौड़ी: पाबौ में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी, पति सेना में तैनात
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…