थराली/चमोली : नारायणबगड़ में बादल फटने से उत्तरांचल युवा एवं ग्रामीण विकास केंद्र के संस्थान को भारी क्षति।

विगत दिनों क्षेत्र में हुई नाॅनस्टाप अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त ही नहीं रहा बल्कि लोगों की संपत्तियों को भी काफ़ी संख्या में नुकसान हुआ है।अब मौसम के खुलने से कुछ आवाजाही हो पा रही है।

उसी अतिवृष्टि के दरमियान नारायणबगड़ में स्थापित उत्तरांचल युवा एवं ग्रामीण विकास केंद्र के ऊपर जंगल में बादल फटने से संस्थान पूरी तरह मलवा पत्थरों से पट गया। वहां रह रहे कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जानें बचाई।यह संस्थान सन् 1984 से यहां ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनमानस के लिए विभिन्न विकासोन्मुखी कार्यक्रम संचालित करता रहा है।इसी संस्थान में युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं। किंतु अब इसी संस्थान में बादल फटने के कारण तबाही से सन्नाटा पसरा हुआ है।

इस परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को संस्थान के सचिव डॉ हरपाल सिंह नेगी ने तहसीलदार नारायणबगड़ को ज्ञापन देकर निवेदन किया है कि उक्त संस्थान के चारों ओर की सुरक्षा दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और पूरे परिसर मलवा पत्थरों से भर गया है।लिखा है कि निचली मंजिल पूरी तरह मलवे से भर गया है। उन्होंने प्रशासन से प्रार्थना की है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को संस्थान परिसर में सुरक्षा दीवारें बनवाने और मलवा पत्थरों को हटाने का निर्देश दिए जाएं।

तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह देव ने कहा कि उक्त संस्थान का निरीक्षण करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

और पढ़े  चमोली: बुग्यालों में इंसानी दखल से बदल रहा हिमालयन थार का ठिकाना, संरक्षण के लिए अब मानवीय हस्तक्षेप होगा कम
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…