थराली,चमोली उत्तराखंड : नगर पंचायत नंदप्रयाग की महिला अध्यक्ष ने स्वयं उठाया कूड़ा, बाजार में लगाया झाडू।

जनप्रतिनिधि यदि अपनी जिम्मेदारी को पूरी लगन और मेहनत से निभाएं तो तस्वीर कुछ अलग ही नजर आने लगेगी, इसके लिए निर्णय लेने की क्षमता होनी बेहद आवश्यक है। इन दिनों पर्यावरण मित्रों की अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार चल रहा है। जिससे नगर और बाजारों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिससे व्यापारी वर्ग और आम लोग परेशान हैं। नगर की जनता की परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने नगर पंचायत के कर्मियों के साथ स्वयं झाडू उठाकर नगर के कूढ़े का निस्तारण किया।

उन्होंने बाजार में झाडू भी लगाया। अध्यक्ष डा.हिमानी वैष्णव ने कहा कि जब तक सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त नहीं हो जाती तब तक वे स्वयं नगर की सफाई करेंगी।

और पढ़े  बदरीनाथ: श्राद्ध पक्ष में ब्रह्मकपाल पहुंचे विदेशी श्रद्धालु, विधि-विधान से कराया पितरों का तर्पण और पिंडदान
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…