तेज बौछार, तूफान व बूंदाबांदी बदला मौसम पहाड़ी जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान

Spread the love

उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बुधवार को कई जगहों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी और बिजली गिरने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं राजधानी देहरादून में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राजधानी व आसपास के कई इलाकों में एक या दो बार हल्की बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडर स्टार्म की सक्रियता के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  गोली मारी और गला चाकू से काटा, लुक्सर में सरेराह युवक की बेरहमी से हत्या..
  • Related Posts

    शाम 7 बजे सब खत्म, 36 घंटे में कानपुर सेंट्रल को उड़ाने की दूसरी बार मिली धमकी, ये मामला निकला

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा… सब कुछ खत्म हो जाएगा। यह सूचना शुक्रवार की शाम कमिश्नरी पुलिस के कंट्रोल रूम पर…


    Spread the love

    लखनऊ हत्याकांड-: वेब सीरीज से सीखा था शव काटने का तरीका, बाप के टुकड़े-टुकड़े करने में नहीं कांपे हाथ

    Spread the love

    Spread the loveआशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथालॉजी संचालक व शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के बाद उनका बेटा अक्षत शव को ठिकाने लगाने के लिए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *