उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद मिथाइल पिगमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग लगातार हो रहे हैं धमाके.

सुबह करीब 8 बजे एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक जबरदस्त आग लग गई. आग लगते ही केमिकल फैक्ट्री में रखे, भरे हुए केमिकल ड्रम में ब्लास्ट होने लगा. केमिकल से भरे ड्रम ब्लास्ट करते हुए बाहर सड़क पर गिरने लगे. जिससे फैक्ट्री के बाहर सड़क पर खड़ी एक कार में भी आग लग गई. काफी बड़ी आग होने की वजह से फायर ब्रिगेड की 10 टीम मौके के लिए रवाना की गई लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई. केमिकल फैक्ट्री से सटी दूसरी फैक्ट्री को भी आग की चपेट में ले लिया.
दूसरी फैक्ट्री गैस के पाइप बनाती है. जिसमें आग बहुत तेजी से फैली. आग तेजी से फैलती जा रही थी, जिसकी वजह से फायर ब्रिगेड 20 टीमों को मौके पर बुलाया गया. चीफ फायर ऑफिसर सुनील सिंह का कहना है कि 20 फायर टेंडर आग बुझाने में लगे हैं. फैक्ट्री में केमिकल भरा होने की वजह से आग तेजी से फैली. आग कहीं और फैक्ट्री में न फैले, इसके लिए पूरी कोशिश जारी है.

और पढ़े  अयोध्या छावनी में तेंदुए की पुष्टि, सेना-वन विभाग संयुक्त अलर्ट पर
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…