जहरीली शराब ने फिर ली 22 लोगों की जान कई गंभीर

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और अंबेडकरनगर जिले के सीमावर्ती गांवों में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई की हालत गंभीर है। दोनों जिलों की पुलिस मौके पर मौजूद है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार में सोमवार शाम शराब पीने के बाद दो दर्जन लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार रात ढाई बजे से मौत की खबरें आने लगीं, मंगलवार तक 18 लोगों की मौत हो गई।
जहरीली शराब से मौत की आंच सीमावर्ती अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर, मालीपुर व कटका थाना क्षेत्र के गांवों तक पहुंच गई। यहां सोमवार रात से मंगलवार तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि ग्रामीण इससे ज्यादा मौत की बात कह रहे हैं लेकिन प्रशासन इससे इनकार कर रहा है।

और पढ़े  UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की 'कातिल' ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…