डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने किया सातवें अजूबे ताज का दिदार, बहुत खूबसूरत है ताज – डेनमार्क प्रधानमंत्री

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेड्रिक्सन शनिवार रात विशेष विमान से आगरा आईं। ताज पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास के सुईट में रात्रि विश्राम के बाद वह रविवार सुबह ताज और किले का दीदार करने निकलीं। रविवार सुबह उनके दौरे के कारण ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए दो घंटे तक बंद किया गया है। डेनमार्क की प्रधानमंत्री पति के साथ होटल अमर विलास से ताजमहल गोल्फ कोर्ट से पहुंचीं। यहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहीं रास्ते में जगह-जगह ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। बताया गया है कि ताजमहल पहुंचकर उन्होंने एएसआई अधिकारियों से यहां की पच्चेकारी के बारे में जानकारी ली। ताजमहल के एक-एक कोने को बारीकी से देखा है। ताजमहल की उन्होंने जमकर तारीफ की है। करीब दो घंटे ताजमहल में रुककर मेट फ्रेड्रिक्सन आगरा किला देखने पहुंचेंगी।
प्रधानमंत्री मेटे फ्रेड्रिक्सन ने ताजमहल के दीदार करने के बाद विजिटर बुक में लिखा ‘दिस प्लेस इज ब्यूटीफुल’। डेनिस डेलीगेशन की तरफ से उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जनवरी 2020 में हुए दौरे के बाद अब कोई वीवीआईपी मेहमान ताज के दीदार के लिए आए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडिक्सन के ताज दौरे को देखते हुए रॉयल गेट से मुख्य गुंबद के बीच नहर की सफाई का काम कराया।
डायना सीट के पास सेंट्रल टैंक के पानी को बदला
एएसआई कर्मचारियों ने नहर और डायना सीट के पास सेंट्रल टैंक के पानी को बदला और सफाई के साथ रंगाई की। नहर के किनारे बने लाल पत्थर के पाथवे के दोनों ओर लगे पौधों की छंटाई की गई, वहीं पेड़ों के निचले हिस्से सफेद रंग से रंगे गए। रॉयल गेट के पत्थरों और दरवाजों की धुलाई की गई, वहीं मुख्य गुंबद पर संगमरमर पर लगे दाग हटवाए गए।

और पढ़े  भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज: दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…