कश्मीर में हिन्दू शिक्षकों की नृशंस हत्याओं के विरोध में विहिप, बजरंग दल ने देश व्यापी प्रदर्शन

कश्मीर में हिन्दू शिक्षकों की नृशंस हत्याओं के विरोध में विहिप, बजरंग दल ने देश व्यापी प्रदर्शन के तहत
पूर्णिया के हिन्दू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार एवं बजरंगदल पूर्णिया जिला सहसंयोजक अमित बाबा के नेतृत्व में रामबाग बिश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में उक्त घटना के बिरोध में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के बिरोध में नारे लगाए, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पुतले एवं पाकिस्तानी झंडे को जलाकर बिरोध प्रदर्शन किया!
जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि कश्मीर घाटी में पांच दिनों में सात हिंदुओं की पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने हत्या कर दी। आतंकवादियों के इस कृत्य से देश का हिंदू समाज आहत है। घाटी में हिंदुओं का पुनर्वास रोकने और भयभीत कर पलायन के लिए मजबूर करने के लिए आतंकवादियों ने यह घृणित कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारत की पावन धरती को रक्तरंजित व विभाजित करने की मानसिकता रखने वालों को चिह्नित कर सेना को इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए पूरी छूट दी जाए वही बजरंग दल के जिला सह संजोजक अमित बाबा ने कहा कि भारत की एकता व अखंडता के लिए सम्पूर्ण देश कृत संकल्पित है। जिहादी आतंकवाद का मुंहतोड़ जबाव देना हम अच्छी तरह जानते हैं। बजरंगदल व विहिप का एक-एक कार्यकर्ता इसके लिए तत्पर है। उन्होंने कहा आतंकवाद का राजनैतिक हथियार के रूप में प्रयोग करने वाले जिहादी पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इस दौरान बलिदानी हिंदू-सिखों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए विहिप का प्रत्येक कार्यकर्ता व सम्पूर्ण हिन्दू समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार, उपाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, नगर मंत्री विनीत भदोरिया, नगर सेवा प्रमुख डा मनिष रंजन साह, नगर उपाध्यक्ष कमलेश कुमार राय, बजरंगदल जिला सहसंयोजक अमित बाबा, मुकेश कुमार, निलाभरंजन झा, अंकित झा बाबा, अनिमेष कुमार, कुमार सानु, प्रिंस कुमार, अमर कुमार, पंकज कुमार, जय मंडल, सुमित कुमार, अनमोल अमन, बिक्रम कुमार पिंटू, सानु कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया!

और पढ़े  मौसम दिल्ली-एनसीआर: गरज-चमक के साथ रात भर बारिश, दिल्ली के अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…